GohanaHaryanaTop 10

 एम.टी.ए. ने चिकित्सक और अन्य स्टाफ के लिए आईसीयू बेड आरक्षित करने की मांग की।

-संक्रमण से निपटने के लिए विशेष कोरोना कमेटी बनाने की मांग।

हरियाणा उत्सव, गोहाना/ बीएस वाल्मीकिन

खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए) की कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कोरोना में ड्यूटी दे रहे चिकित्सक और अन्य मेडिकल स्टाफ के हितों पर चर्चा हुई। संक्रमण से निपटने के लिए मेडिकल में विशेष कोरोना नियंत्रण कमेटी बनाने की मांग की। कमेटी ने मेडिकल निदेशक को मांग पत्र सौंपा।
डा. मुकेश ने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अलग से एक कमेटी बनाई जाए। कमेटी में सभी विभागों के उच्च अधिकारी शामिल होने चाहिए। कोरोना से निपटने के लिए चिकित्सकों के साथ सभी मेडिकल स्टाफ की रोटेशन में ड्यूटी लगाई जाए। सरकार ने पिछले वर्ष कोरोना के दौरान चिकित्सकों की छुट्टियां स्थगित कर दी थी। चिकित्सकों की छुट्टियां मंजूर की जाएं ताकि छुट्टियोंं से वापस लौटने पर ऊर्जा के साथ संक्रमितों की सेवा कर सके।

दूसरे मेडिकल कालेजों की तर्ज पर यहां बीपीएस मेडिकल कोलेज में भी चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के लिए आक्सीजन बेड और आईसीयू बेड आरक्षित किए जाने चाहिए। ताकि निर्भय होकर संक्रमितों का उपचार किया जा सके। चिकित्सकों की कमेटी ने मेेडिकल के निदेशक डा. एपीएस बत्रा को मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर डा. पुष्पेंद्र, डा. सालिनी, डा. अतुल, डा. मीनु, डा. चिरंजीव आदि मौजूद रहे।

Related posts

मांगों को लेकर 11 नवंबर और 12 दिसंबर को अध्यापक करेंगे विरोध प्रदर्शन

Haryana Utsav

स्कूल संचालक सरकार के खिलाफ एकजुट हुए, बोले- बच्चों को शिक्षा देना अपराध, तो हम जेल जाने को तैयार

Haryana Utsav

-यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन, घरेलू हिंसा के प्रति बेटियों को कर रही जागरूक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!