September 21, 2026
Gohana

समता चौकी प्रभारी अशोक कौशिक को किया सम्मानित

फोटो-4- एएसआई अशोक कौशिक को सम्मानित करते हुए समाजसेवी।

 

-निष्पक्ष शिकायतों का निपटारा करते हैं अशोक कौशिक

हरियाणा उत्सव, गोहाना

शहर थाना के अंतर्गत समता चौकी के प्रभारी अशोक कौशिक का ट्रांसफर गोहाना से गन्नौर हो गया है। गोहाना में उनकी बेहतर सेवाओं को देखते हुए शहर के विभिन्न समाजसेवियों ने समता चौक निकट सभागार में उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया।

फोटो-4- एएसआई अशोक कौशिक को सम्मानित करते हुए समाजसेवी।
फोटो Caption- एएसआई अशोक कौशिक को सम्मानित करते हुए समाजसेवी।

एएसआई अशोक कौशिक ने समता चौकी प्रभारी के रूप में गोहाना में डेढ़ साल अपनी सेवाएं दी। इन्होंने 11 मार्च 2020 को गोहाना समता चौकी का कार्यभार संभाला था। समाजसेवी वीरेंद्र जैन ने बताया कि अशोक कौशिक ने पुलिस में रहते हुए शहर वासियों की बहुत सेवा की है। इन्होंने 2020 के लोकडाउन के दौरान अपने निजी खर्च से जरूरतमंद लोगों को रसोई का सूखा राशन वितरित किया था।

इन्होंने निस्वार्थ भाव से काम किया है। इन्होंने सभी शिकायतों को बिना भेदभाव के सुना और शिकायतों का समाधान किया। सेवा भाव को देखते हुए शहर के लोगों ने उनको सम्मतिन किया है। ईमानदार पुलिस कर्मचारी को दोबारा से हमारे ही क्षेत्र में भेजा जाए।

इस मौके पर पूर्व पार्षद विजय देवगन, जितेंद्र गेरा, मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन विनोद जैन, संजय दूहन, भाजपा नेता बलराम कौशिक, विकास जैन, ओम प्रकाश जैन, वीरेंद्र जैन,  जगबीर जैन, कुलदीप कौशिक, पवन कुमारी, सरोज शामडी, महिपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

भगवान परशुराम जन्मोत्सव में पहलगाम में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

Haryana Utsav

गोहाना: तीन लंबे रूटों पर बस सेवा बंद, प्रतिदिन लाखों रुपये हो रहा नुकसान

Haryana Utsav

भगवान परशुराम को उनके जन्मोत्सव पर किया नमन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!