September 21, 2026
Sonipat

मंत्री कमलेश ढांडा ने कुंडली में टटोली नबज, दिया जीत का मंत्र

Mantri Kamlesh Dhandha (2)

मंत्री कमलेश ढांडा ने कुंडली में टटोली नबज, दिया जीत का मंत्र
हउ, कुंडली सोनीपत:

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक एवं त्रिदेव की भूमिका में काम कर रहे कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत कडी हैं। पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अंत्योदय उत्थान की योजना से आम नागरिक का सामाजिक, आर्थिक स्तर बेहतर हो रहा है। भाजपा कुंडली में बडे अंतर से जीत दर्ज करेगी। वह सोमवार को कुंडली नगर पालिका चुनाव के संबंध में प्रवास प्रभारी के रूप में पदाधिकारियों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता कड़ी मेहनत से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएंगे। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते पर ही विश्व के सबसे बडे राजनीतिक दल के तौर पर भारतीय जनता पार्टी स्थापित हुई है। आप जैसे जिम्मेदार व कर्मठ कार्यकर्ताओं के कारण संगठन का देश, प्रदेश में गुणात्मक विस्तार हुआ है। हमारे लिए गर्व की बात है कि हम सभी देश, समाज को मजबूत बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं और यही अंतर अन्य राजनीतिक दलों पर भाजपा को श्रेष्ठ बनाती है। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि कुंडली पालिका में पहली बार चुनाव होने जा रहा है, लेकिन भाजपा सरकार के दौरान कुंडली मे विकास कार्यों को निरन्तर गति दी गई है। कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए कुंडली में कमल क फूल खिलेगा। इस मौके पर भाजपा विधायक एवं प्रदेश महामंत्री मोहन लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह नेहरा, जिला उपाध्यक्ष निशांत छोक्कर, प्रभारी सोहनपाल छोक्कर, कुंडली विस्तारक राममेहर, जिला विस्तारक दिनेश व्यास, मंडल अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेश जठेड़ी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व सरपंच हरिचन्द, निशांत धिरान, सुनील कटारिया, महिला मोर्चा सचिव प्रेमलता, मंडल महामंत्री गोपाल वर्मा भी मौजूद रहे।

Related posts

– ACS ने मंडियों में बिना शेड्यूल लाई गई फसल की खरीद के दिए निर्देश 

Haryana Utsav

Sonipat: मेरठ-झज्जर रोड़ पर अवैध ढ़ाबे तोडफोड की कार्यवाही

Haryana Utsav

भीषण गर्मी में शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर का लोकार्पण किया।

Haryana Utsav
error: Content is protected !!