September 20, 2026
Chandigarh

2 दिन बाद हरियाणा में बारिश कल रात से बदल जाएगा मौसम

weather

महेंद्रगढ़ की रातें सबसे ठंडी, 17 डिग्री पहुंचा तापमान

हरियाणा उत्सव, डेस्क (भंवर सिंह)

हरियाणा में दो दिन बाद बारिश के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 8 अक्टूबर की रात से ही मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। 9 अक्टूबर को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की आशंका व्यक्त की गई है। रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। राज्य के महेंद्रगढ़़ की रातें अब तक सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई हैं। यहां का तापमान गिरकर 17 डिग्री तक पहुंच गया है।

सुबह-शाम हो रहा ठंड का एहसास

हरियाणा में अब हल्की-हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। मौसम में बदलाव का असर सुबह और शाम के समय महसूस किया जाने लगा है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से अब राहत मिलेगी। सुबह और शाम के समय के तापमान में लोगों को जरुर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में आमतौर पर 8 अक्टूबर तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है।

11 से फिर बदलेगा मौसम

हरियाणा में रात के समय में तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 9 व 10 अक्टूबर को बीच-बीच में आंशिक बदलाव होने और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद 11 अक्टूबर से उत्तर पश्चिमी हवाएं फिर से चलने से रात के तापमान में गिरावट तथा मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Related posts

अब खेल कोटे से नहीं बन सकेंगे खिलाड़ी डीएसपी , हरियाणा में फिर बदलेगी खेली नीति

Haryana Utsav

महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ी , कमांडो  ने नीचे उतारा

Haryana Utsav

शराब के मौजूदा लाइसेंस को ही किया जा सकता रिन्यू

Haryana Utsav
error: Content is protected !!