Gohana

मनोज गोहाना कांग्रेस के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त हुए

MAnoj Bichpadi

हरियाणा उत्सव, गोहाना
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने एडवोकेट मनोज गोहाना को पार्टी का प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया है। एडवोकेट मनोज गोहाना ने जिम्मेदारी मिलने पर हरियाणा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, व कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य (CWC)अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा की पार्टी संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी हैं वह उसे बखूबी निभायेंगे। प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट के नाते वे पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही पार्टी को गोहाना हल्के में बढ़ाने का काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि एडवोकेट मनोज गोहाना विगत 21 वर्षों से विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी की सेवा कर रहे हैं। अभी हाल ही में संपन्न हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में विधान सभा जाहगीर चापा तथा लोकसभा चुनावों में टोहाना विधानसभा का प्रभार देख चुके हैं, दोनो ही जगह उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। विधान सभा जाहगीर चापा में उनकी देख रेख में कांग्रेस प्रत्याशी 5300 वोटों से विजयी हुए। प्रतिभा से परिवर्तन नामक अभियान के तहत उनका चयन प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट पद पर हुआ। उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने इन्हे अपनी शुभकामनाएं दी। साथ ही मनोज के साथियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताया। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मनोज गोहाना को जिम्मेदारी मिलने से इलाके में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Related posts

*कोनसी ग्राम पंचायत आरक्षित और अनारक्षित हैं*

Haryana Utsav

अंबेडकर भवन समिति के प्रधान अमित सभरवाल सम्मानित

Haryana Utsav

कान्हा से रिश्ता जोडऩे से दुखों से छुटकारा मिलता है

Haryana Utsav
error: Content is protected !!