Gohana

कुरुक्षेत्र में 18 से 27 मार्च तक होगा 1008 कुंडिय हवन यज्ञ। चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट हरिओम जी महाराज निमंत्रण देने पहुंचे

Hariom Maharaj ji

चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट हरिओम जी महाराज निमंत्रण देने पहुंचे

कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित 1008 कुंडिय हवन यज्ञ के लिए निमंत्रण देने पहुंचे चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट हरिओम जी महाराज।
चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज जी बीजेपी नेता मोहन लाल पांचाल के कार्यालय पर पहुंचे थे।
-जनकल्याण के लिए हवन यज्ञ किए जा रहे हैं।
यह हवन यज्ञ ब्रहम सरोवर के पास किया जाएगा।

घर घर यज्ञ। हर घर यज्ञ होगा तो बिमारियां खत्म होंगी।

हरियाणा उत्सव , गोहाना- भंवर सिंह

शुक्रवार देर शाम को चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज जी कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित 1008 कुंडिय हवन यज्ञ का निमंत्रण देने के लिए गोहाना पहंचे। वह गोहाना में महम रोड बाइपास पर स्थित बीजेपी नेता मोहनलाल पांचाल के कार्यालय पर पहुंचे। चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज जी ने कहा कि जनकल्याण, विश्वशांति, पर्यावरण को स्वच्छ करने के लिए हवन यज्ञ बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य से कुरुक्षेत्र में 1008 कुंडिय हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज जी
चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज जी

यह हवन यज्ञ 18 से 27 मार्च तक कुरुक्षेत्र में होगा। इसमें आप सभी आहुति डालने के लिए जरूर पहुंचे। इससे आपको राज राजेश्वरी भगवती त्रिपुर सुंदरी का विशेष आशीर्वाद मिलेगा।
वतावरण दुषित होने से विभिन्न तरह की महामारी फैलती हैं। वातावरण शुद्ध होता है तो बिमारियां खत्म होंगी। हवन यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है। हवन यज्ञ विभिन्न समस्याओं का समाधान है।
17 सितरंबर को अंतराष्ट्रीय यज्ञ दिवस के रूप में घोषित कराना चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज जी का मुख्य उद्देश्य है। इसी अभियान को लेक वह आगे बढ रहे हैं।

बीजेपी नेता मोहन लाल पांचाल ने कहा कि महाराज जी के अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। घर घर में हवन यज्ञ किया जाएगा। हवन यज्ञ के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। कुरुक्षेत्र में होने वाले हवन यज्ञ में काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

कथूरा ब्लोक की चेयरपर्सन के पति प्रदीप मलिक ने कहा कि 17 सितरंबर को अंतराष्ट्रीय यज्ञ दिवस के रूप में घोषित कराने के अभियान को घर घर तक पहुंचाया जाएगा।
इस मौके पर पार्षद विजय पांचाल, निपुण सहरावत, पूर्व पार्षद जगबीर पांचाल उर्फ जग्गू, जिला पार्षद ठटेकेदार जयसिंह मलिक, गोहाना एसएमओ के सार्थी राजेश पांचाल, गुलशन बजाज, योगेश बजाज, बिचपडी के सरपच बिंद्र° सुरेश गंगाणा आदि चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज जी से आशीर्वाद लेने पहुंचे।

Related posts

डेंगू में प्लेटलेट्स घटने पर घबराएं नहीं चिकित्सक की सलाह ले-डा. आलोक

Haryana Utsav

इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ. काउंट सीजर मैटी के जयंती मनाई

Haryana Utsav

धरने पर बैठे दिव्यांग भी उतारेंगे बरोदा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी

Haryana Utsav
error: Content is protected !!