Gohana

भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन: डॉ. अरविंद शर्मा

Cabinet Minister Dr Arvind Sharma

14 अप्रैल को यमुनानगर में जोश व उत्साह के साथ पहुंचेंगे कार्यकर्ता

हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है। भाजपा का कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाता है। जिसके कारण भाजपा पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हिसार और यमुनानगर में शुभारंभ होने जा रहा है। जिसमें गोहाना के कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी, जोश, उत्साह के साथ यमुनानगर पहुंचेंगे।  वह सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में गोहाना के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सदस्यता अभियान में के दौरान सक्रिय कार्यकर्ता बनाने में प्रदेश में गोहाना दूसरे स्थान पर है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय व परिवार तृतीय के विचार से भाजपा का कार्यकर्ता दिन रात कड़ी मेहनत करता है। देश और प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा, निकाय में भाजपा की सरकार बनाना। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हमें प्रदेश और गोहाना की हिस्सेदारी बढ़ाने का हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी नीतियों को हमें मिलकर हर पात्र परिवार तक पहुंचाना है।
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं, जनता-जनार्दन की भागीदारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 और 35ए को तोड़ने का काम किया, क्योंकि आपने सोनीपत से कमल खिलाया था। भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण, तीन तलाक कानून को खत्म करना, वक्फ संशोधन कानून बनाने जैसे व्यवस्था बदलाव के निर्णय लेने सम्भव हो पाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की गहराई को समझें। देश व समाज को बेहतर दिशा देने के लिए भाजपा बहुत जरूरी है।

Related posts

चुनाव की घोषणा होते ही गठबंधन का प्रत्याशी होगा मैदान में-डॉ.अजय चौटाला।

Haryana Utsav

लड़कों में अक्षित मोर व लड़कियों में आरजू ने श्रेष्ठ बोक्सर का किताब जीता

Haryana Utsav

एक प्रतिशत लोगों का 57 प्रतिशत धनसंपदा पर कब्जा:बिरेंद्र सिंह

Haryana Utsav
error: Content is protected !!