September 21, 2026
Gohana

मल्टी लेयर फार्मंगि के प्रति किसानों को जागरूक किया

किसानों को मल्टी लेयर फार्मिंग के प्रति जागरूक करते हुए फाउंडेशन के अधिकारी

एग्रीलिव रिसर्च फाउंडेशन ने मल्टी लेयर फार्मंगि के प्रति किसानों को जागरूक किया

हरियाणा उत्सव,गोहाना (भंवर सिंह)
गांव चिडाना में स्थित एग्रीलिव रिसर्च फाउंडेशन द्वारा मल्टीलेयर फार्मिंग वे वैज्ञानिक विधि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुंडलाना ब्लॉक के किसानों ने भाग लिया। जिसमें किसानों की आय दो गुणा करने के तरीके बताए गए। किसानों को जागरूक करने के लिए ग्रामीण विकास कार्यक्रम के प्रोजेक्ट काडिनेटर राकेश रोशन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

फोटो- किसानों को मल्टी लेयर फार्मिंग के प्रति जागरूक करते हुए फाउंडेशन के अधिकारी
फोटो- किसानों को मल्टी लेयर फार्मिंग के प्रति जागरूक करते हुए फाउंडेशन के अधिकारी

उन्होंने कहा कि हमें पारंपरिक खेती को छोडकर मल्टीलेयर फार्मंगि व वैज्ञानिक विधि से खेती करनी चाहिए। मल्टीलेयर फार्मिंग के माध्यम से किसान अपनी आय दो गुणा कर सकते हैं। मल्टीलेयर फार्मिंग से किसान का जिवन स्तर सुधरेगा। मल्टीलेयर फार्मंगि व वैज्ञानिक विधि से खेती करने से बहुत फायदे हैं। नई तकनीकों और आधुनिक प्रयोगों की मदद से किसान कम जमीन में अधिक उत्पादन लेकर अपनी आय बढ़ा रहे हैं।
मल्टीलेयर फार्मिंग यानी एक ही खेत में अलग-अलग ऊंचाई और समय की फसलें उगाने की तकनीक किसानों के लिए गेम चेंजर साबित हो रही है। इससे जमीन का बेहतर उपयोग होता है और एक साथ कई फसलों से आमदनी मिलती है। मल्टीलेयर फार्मिंग से न केवल लागत कम होती है बल्कि जोखिम भी घटता है।
किसान पवन, नरेंद्र देशवाल, नरेश कुमार ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर भविष्य में भी आयोजित करने की मांग की। आयोजकों ने आश्वासन दिया कि किसानों को नई तकनीकों से जोडऩे के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। इस माके पर फाउंडेशन से प्रबंधक रोहित राजपूत व आइटी विभाग से अंग्रेज सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

गोहाना बार एसोसिएशन का 17 दिसंबर को होगा चुनाव, नामांकन प्रक्रिया शुरू

Haryana Utsav

हरियाणा की राजनीति में कुरुक्षेत्र से शंखनाद करेगी आप

Haryana Utsav

निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण ऐतिहासिक:जोनी लठवाल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!