September 28, 2026
Gohana

18 संतों की जमात का गोहाना में डेरा,सत्यवान दुभेटा ने किया दण्डवत स्वागत

 विश्व शांति व जनकल्याण के लिए भ्रमण रहती है संतों की जमात
-भाग्यशाली व्यक्ति के द्वार पर पहुंती है संतों की जमात।
गोहाना में संतों का आगमन, सत्यवान दुभेटा ने किया दण्डवत स्वागत
18 संतों की जमात का गोहाना में डेरा, श्रद्धा का अनूठा दृश्य
हरियाणा उत्सव/ भंवर सिंह
गोहाना
विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए चल रही 18 नाथ संतों की टोली मंगलवार को गोहाना पहुंची। 18 संतों की जमात महंत श्री समुंदर नाथ के नेतृत्व में गोहाना में सोनीपत रोड स्थित भाजपा गोहाना जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष सत्यवान दुभेटा के कार्यालय पर पहुंचे। 18 संतों की जमात ने सत्यवान दुभेटा को विशेष आर्शीवाद दिया। सत्यवान दुभेटा ने सभी संतों श्रद्धा भाव से सेवा की।

महंत श्री समुंदर नाथ ने कहा कि 12-18 संतो की जमात का प्रचलन आदि काल से चली आ रही है। इसकी शुरुआत बाबा भोले नाथ और गुरु गोरख नाथ जी ने की थी। तब से विश्व शांति और जन कल्याण के लिए यह जमात अपने भ्रमण पर रहती है। आज सत्यवान दुभेटा के कार्यालय पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि 25-26 जून को गांव बजाणा में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी को भंडारे में आने का न्योता भी दिया। इस मौके पर बैरागी समाज के प्रदेशाध्यक्ष बलराम मायना, अनिल देशवाल, प्रवीन गुलिया, नीरज वजीरपुरा, सोनू, टोनू खानपुर आदि मौजूद रहे।

Related posts

सुमन सैनी ने 1153 वोटों से जीत दर्जकर बनाया रिकार्ड

Haryana Utsav

भीम आर्मी व एएसपी ने दिया इनेलो को समर्थन

Haryana Utsav

नागरिक अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू करने के लिए डॉक्टर और एलटी को प्रशिक्षण देगा स्वास्थ्य विभाग

Haryana Utsav
error: Content is protected !!