September 21, 2026
Sonipat

– युवाओं को नई दिशा देने वाले स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का करें अनुकरण: राजीव जैन

jain

पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

हरियाणा उत्सव/ सोनीपत 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठï भाजपाई नेता राजीव जैन ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने इस मौके पर विशेष रूप से युवाओं को प्रोत्साहित किया कि वे स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और शिक्षओं का अनुकरण करें।
स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन के नेतृत्व में विवेकानंद चौक पर एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विवेकानंद जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नई दिशा देने में स्वामी विवेकानंद ने प्रमुख भूमिका अदा की। वे युवाओं के प्रेरणास्त्रोत रहे हैं, जिनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है।
पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के लिए राष्ट्रीय ही सर्वोपरि रहा, जिन्होंने राष्ट्रीय के नव निर्माण में अपना प्रमुख योगदान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय से बढक़र कुछ नहीं होता। हमें हर स्थिति में अपने राष्ट्रीय का सम्मान बनाये रखना चाहिए। राष्ट्रीय के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अशोक छाबड़ा, पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मदान, मुकेश बतरा, तरूण गंगवानी, पूर्व पार्षद डा. महेश लूथरा, डा. संजय सेहरा, गुलशन चावला, नीरज गर्ग, अश्विनी शुक्ला तथा विपिन आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सभी ने मिलकर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा करते हुए जयंती की बधाई दी।

Related posts

अनुमान से ज्यादा हुई बारिश, पानी निकासी में कम पड़े संसाधन

Haryana Utsav

गोहाना से डा अरविंद शर्मा गनौर से कुलदीप शर्मा ने किया नामांकन

Haryana Utsav

Sonipat नगर निगम के 22 वार्डों के लिए उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में निकाला गया ड्रा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!