Gohana

Education: स्कूल खोलने को लेकर एसोसिएशन ने दिया अल्टीमेटम

-नर्सरी से 12वीं तक छह फरवरी को स्कूल खोलने का लिया फैसला

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत
गोहाना: प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सोनीपत रोड स्थित शेर सिंह पब्लिक स्कूल में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष तेजेंद्र कुमार ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार शर्मा पहुंचे। नर्सरी से 12वीं कक्षा तक स्कूल खोलने पर चर्चा की।

फोटो-शेर सिंह पब्लिक स्कूल में बैठक करते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारी।
फोटो-शेर सिंह पब्लिक स्कूल में बैठक करते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारी।

राम अवतार शर्मा ने कहा कि सभी बाजार, मोल व अन्य संस्थान खुले हैं तो स्कूलों को क्यों बंद कर रखा है। स्कूल बंद करने से बच्चे घरों में हैं। ऐसे में अभिभावक काम करने के लिए जाते हैं। शाम को वापस अपने बच्चों के संपर्क में आते हैं। तो ऐसे में बच्चे घरों में भी कहां सुरक्षित हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि स्कूलों का कोरोना के समय का बिजली बिल और स्कूल बसों का पैसेंजर टैक्स माफ किया जाना चाहिए। सरकार की तरफ से 134ए का पैसा मिलने के बाद ही 134ए के बच्चों के दाखिले किए जाएंगे। शिक्षण सस्थानों को छोडकर बाकी सभी संस्थान खुलें है। बैठक में फैसला लिया कि पांच फरवरी तक नर्सरी से 12वीं तक स्कूल नहीं खोले तो छह फरवरी को एसोसिएशन अपने स्तर पर स्कूलों को खोलेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष वजीर सिंह ढांडा, प्रदेश सचिव मीना नरवाल, राजेश मून, महासचिव दलशेर लोहान, श्रद्धानंद, रामकुमार, शिखा शर्मा, महेंद्र सिंह मलिक, विजेंद्र दुहन, चांद वशिष्ठ, रविंद्र मलिक, बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

कर्मचारियों को आतंकवाद विरोध दिवस पर शपथ दिलाई

Haryana Utsav

खनन कारोबारियों द्वारा चोरी से बेची गई मिट्टी की रिकवरी करेगा सिंचाई विभाग

Haryana Utsav

वायरल न्यूज-शख्स ने किया दावा, एलियंस करने वाले है पृथ्वी पर हमला

Haryana Utsav
error: Content is protected !!