Gohana

Health: शिविर में 130 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच, 62 ने किया रक्तदान

फोटो- स्वास्थ्य जांच शिविर में एक महिला के स्वास्थ्य की जांच करते हुए डा. रोहित।

शिविर में 130 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच, 62 ने किया रक्तदान

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: गांव छतहैरा के राधा-कृष्ण मंदिर में विरमानी डाइग्नोस्टिक द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर से पहले मंदिर में सुख-शंाति के लिए हवन का आयोजन किया। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की नि: शुल्क जांच की और 62 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। शिविर की अध्यक्षता डा. दीप्ति आर्य ने की।

डा. दीप्ति आर्य ने कहा कि विभिन्न गांव में पहुंच कर लगातार स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है और उन्हें नि:शुल्क दवाई दी जाती है। गलत खान-पान से लोग ज्यादा बीमार होते हैं। बीपीएस महिला मेडिकल कालेज के चिकित्सक डा. रोहित ने कहा कि शिविर के दौरान करीब 130 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। जिसमें ज्यादातर मरीज बीपी के मिले हैं। इस मौके पर लायंस ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में करीब 62 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने से आपको भी फायदा होगा और किसी की जान भी बचाई जा सकती है।

Related posts

आहुलाना चीनी मिल को केंद्र सरकार से मिला सम्मान पत्र

Haryana Utsav

दून स्कूल के छात्रों ने आनलाइन योग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Haryana Utsav

मोनिका मलिक ने की गांव गामड़ी में खेल स्टेडियम बनाने की मांग

Haryana Utsav
error: Content is protected !!