November 20, 2026
GohanaHaryana

किसने कहा बरोदा हलका में हमारी पार्टी भारी जीत दर्ज करेगी

किसने कहा बरोदा हलका में हमारी पार्टी भारी जीत दर्ज करेगी

बरोदा हलके में भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी

हरियाणा उत्सव,गोहाना:

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि बरोदा हलके की जनता जागरूक है। वह अपना भला-बुरा करने वालों की पहचान करना जानती है। हलके की जनता भाजपा के साथ रहेगी और चुनाव में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करेगी। वह गांव चिढ़ाना में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद गोहाना में महम रोड पर पार्टी कार्यकर्ता संदीप कौशिक के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
गंगावा ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में पारदर्शिता से नौकरियां दी हैं। जिससे युवओं में कंपिटशन की भावना जागृत हुई है। भाजपा सरकार बनने पर युवओं का पढाई की ओर रुझान बढ़ा है। पूर्व की सरकारों ने हलके के विकास कार्य में भेदभाव किया गया है। बरोदा की जनता चुनाव में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करके विपक्षि पार्टियों को जवाब देगी। इस मौके पर पूर्व विधायक रामफल चिढाना, पिछडा वर्ग कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतीबीर वर्मा, पूर्व पार्षद इंद्रजीत विरमानी, सुशील कौशिक मंगाली, जगबीर जैन, ठेकेदार रामनिवास कौशिक, नंदलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

गोहाना – बरोदा हलकों में जातिगत जनगणना कराएगा हीरोज संगठन

Haryana Utsav

BSNL धमाका , इतने रुपये में सालभर तक डेटा और कॉलिंग का मजा लें 

Haryana Utsav

नंदलाला गोशाला के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यमक्रम प्रस्तुत किए।

Haryana Utsav
error: Content is protected !!