September 21, 2026
GohanaHaryana

भाजपा पार्टी साधारण कार्यक्रर्ता को भी असाधारण बना देती है

भाजपा पार्टी साधारण कार्यक्रर्ता को भी असाधारण बना देती है

हरियाणा उत्सव, गोहाना
गांव भावड़ में सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता युवा भाजपा नेता निशान बूरा ने की। समारोह में भाजपा के पंचायतीराज प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र मोर मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।
भूपेंद्र मोर ने कहा कि आपने जो पकड़ी पहनाई है इस पगड़ी का मान सम्मान कभी कम नही होने दुंगा। उन्होंने कहा कि कांगे्रस ने हमेशा से वंशवाद की राजनीति की है। वंशवाद के चलते ही दिपेंद्र सिंह हुड्डा को राज्यसभा का सदस्य बनाया गया है। वंशवाद और जातिवाद से उपर उठकर भाजपा आम जनता के हितों के लिए काम करती है। भाजपा पार्टी ही एक एसी पार्टी हो जो आम कार्यक्रताओं को भी असाधारण बना देती है। भाजपा ने सभी विधानसभा क्षेत्र में एक समान विकास कार्य करवाए हैं। ग्रामीणों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बुटाना सरपंच राजपाल, विनोद कुमार, बसंतराम, लीला पंडित, दिलबाग, डीसी, राजू पांचाल, वीरभान जांगड़ा, जयपाल आर्य आदि मौजूद रहे।

Related posts

लाकडाउन में ओवर एज हुए युवाओं को एक मौका और मिले

Haryana Utsav

जय बालाजी स्पोर्ट्स अकादमी के दो बाक्सरों ने जीते पदक

Haryana Utsav

न्यायधीश प्रमोद गोयल ने ली पैनल अधिवक्ता, स्वयं सेवकों व सक्षम युवाओं की समीक्षा बैठक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!