September 21, 2026
GohanaHaryana

दिव्यांगों ने सहायक उपकरण देने की मांग की

03ghn01

दिव्यांगों ने सहायक उपकरण देने की मांग की

 हरियाणा उत्सव/गोहाना:
अपनी मांगों को लेकर भारतीय दिव्यांग एवं अशक्तजन कल्याण समिति व दिव्यांग कल्याण एकता सोसायटी के सदस्यों ने सोनीपत रोड स्थित न्यायालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया हुआ है। धरने की अध्यक्षता समिति के प्रदेशाध्यक्ष गुलाब सिंह ढ़ाका ने की।

ढ़ाका ने कहा कि पिछले पांच साल से दिव्यांगों के लिए शिविर नही लगें हैं। स्पेशल शिविर में दिव्यांगों को सहायक उपकरण मुहैया करवाए जाते थे। पिछले पांच साल से दिव्यांगों को कोई भी सहायक उपरण मुहैया नही करवाए हैं। जिला महासचिव विजय खोखर ने कहा कि दिव्यांगों को डीसी रेट पर पेंशन दी जानी चाहिए और सरकारी नौकरियों में उनके बैक लॉग को अविलंब भरा जाना चाहिए। दिव्यांगों की मांगों को पूरा न कर उन्हें आंदोलन लंबा खींचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस मौके पर सुनील न्यात, कृष्ण न्यात, राज बड़ौता, रामधारी बड़ौता, मनजीत मलिक, सूबे सिंह, रोहतास कुमार आदि धरने पर मौजूद रहे। हरियाणा उत्सव/गोहाना:

Related posts

रक्तदान व पौधारोपण कर मनाया इनसो ने स्थापना दिवस

Haryana Utsav

सोनिया गांधी ने छोड़ा कांग्रेस के अंतरिक अध्यक्ष का पद

Haryana Utsav

डा. ने बुजूर्ग का प्राथमिक उपचार किए बिना रोहतक ले जाने को कहा, डा. के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!