Gohana

बीपीएस विवि में जनगणना प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया

विवि की वीसी प्रोफेसर सुदेश ने किया शिविर का शुभारंभ

हरियाणा उत्सव, गोहाना खानपुर कलां (प्रीति सिंघल)

भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां और जनगणना संचालन निदेशालय, हरियाणा (गृह मंत्रालय, भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में स्थापित सेंसस डाटा रिसर्च वर्क स्टेशन में आज एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो सुदेश ने बतौर मुख्य अतिथि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कुलपति प्रो सुदेश ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि शोध किसी भी शिक्षण संस्थान की विकास यात्रा का अभिन्न अंग है। उन्होंने शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शोध के माध्यम से सामाजिक समस्याओं के निवारण में हर संभव योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कुलपति प्रो सुदेश ने कहा कि डाटा का एक विश्वसनीय माध्यम प्रदान करने और नए अवसर प्रदान करने में इस वर्क स्टेशन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने उपस्थित संकाय सदस्यों का आह्वान किया कि वे छात्राओं के वास्तविक कौशल को आगे लाने में भरपूर योगदान दें।
प्रारंभ में स्वागत संबोधन करते हुए डीन, फैकल्टी आफ सोशल साइंस प्रो रवि भूषण ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। वर्क स्टेशन की इंचार्ज सोनल बेनीवाल ने बताया कि देश भर के चुनिंदा शिक्षण संस्थानों में ही इस प्रकार के वर्क स्टेशन स्थापित किए गए हैं।
ओ.आर.जी.आई. के अधिकारी गुरविंद्र सिंह, स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर गुरविंदरपाल सिंह एवं देवेश बंसल ने वर्क स्टेशन की स्थापना के उद्देश्य तथा कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्टीयरिंग कमेटी की अनुशंसा उपरांत शोधार्थी इस वर्क स्टेशन की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
इस अवसर पर शोध निदेशक प्रो विजय नेहरा आदि मौजूद रहे।

Related posts

शिक्षण संस्थानों में बनाया रक्षा बंधन का पर्व

Haryana Utsav

मैं बरोदा हलका हूं मेरी भी सुनों

Haryana Utsav

बरोदा थाना पुलिस ने गोहाना-रोहतक रोड के ढाबों की जांच की

Haryana Utsav
error: Content is protected !!