Gohana

Gohana: बिना कारण हटाए डा. जेपी माजरा के समर्थन में आए एससी/ ओबीसी समाज के लोग

फोटो- डा. जेपी माजरा के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करते हुए समाज के लोग।

-डा. जेपी माजरा को बहाल करने की मांग को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

हरियाणा उत्सव/ अनिल खत्री

गोहाना के खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के डा. जेपी माजरा को बिना कारण बताए हटाने के विरोध में एससी/ बीएससी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। समाज के लोग डा. भीमराव अंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। दलितों अधिकारियों के खिलाफ साशिज होती रहती हैं।

फोटो- डा. जेपी माजरा के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करते हुए समाज के लोग।
फोटो- डा. जेपी माजरा के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करते हुए समाज के लोग।

लोक गायक मंजीत मेहरा, पूर्व पार्षद जगदीश राय, अशोक बामनिया, अरुण सैनी, भलेराम आदि ने कहा कि बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डा. जेपी माजरा मेडिकल में सबसे सीनियर अधिकारी हैं। इस हिसाब से उन्हें मेडिकल के निदेशक बनने का अधिकार है। लेकिन सरकार में बैठे मनुवादी सोच के लोगों ने उसे बिना कारण और बिना नोटिस दिए सस्पेंड कर दिया। ताकि वह मेडिकल का निदेशक न बन सके। दलित समाज का अधिकारी होने के कारण उन पर अत्याचार किए जा रहे हैं।

उन पर लगे आरोपों की जांच चली हुई है। न्यायालय ने स्टे भी दे रखा है। उसके बावजूद भी उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। यह साफ है कि दलित समाज के लोगों को अधिकारी बनने से सरकार के पेट में दर्द हो रहा है। उन पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच कमेटी में दलित अधिकारी होने चाहिए। उसके बाद ही जांच निष्पक्ष हो पाएगी। जल्द से जल्द डा. जेपी माजरा को बहाल किया जाए। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम गोहाना एसडीएम की गैरहाजिरी में नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार को ज्ञापन दिया।   इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश चमार महासभा गोहाना के प्रधान ओम प्रकाश मेहरा ,महासचिव रामानंद धनखड़ वकील प्रवक्ता अशोक बामनिया ,गुरु रविदास मानव सेवा समिति गोहाना के प्रधान पार्षद जगदीश राय मदिना, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ अनिल रंगा बहुजन गायक मंजीत मेहरा ,डॉ अम्बेडकर छात्र संगठन के संजय बाल,जोनी नरवाल ,सचिन ,बौद्ध महासचिव डॉ अनिल कल्सन, चेत राम सोलंकी ,महिपाल सिंह,राजू धानिया, मोनू सभरवाल शुकदेव वाल्मीकि ,ऋषि राज नय्यर ,अरुण निननिया, अशोक खटक राजेन्द्र भौरिया, राजकुमार बुटाना,लष्मी देवी ,परवीन सतबीर रंगा सुमन देवी सूरजभान नगर,धर्मबीर सरोहा, डॉ विजय बौद्ध DU महेंद्र नंबरदार बुटाना धर्मपाल JE जगत सिंह , सुनहरा खेड़ी, मास्टर भले राम नरवाल डॉ सतबीर कथूरा डॉ सुनील राठी गन्नौर नरेंद्र बुल्ला बीना, सेविन कुमार सोनीपत आज़ाद सिंह सहरावत सतीश पुठि, रामभूल नरवाल आदि उपस्थित रहे

Related posts

बाबा मनशाह का संदेश: शिक्षा से खुलेंगे आपकी तरक्की के रास्ते

Haryana Utsav

गोहाना: भगवान परशुराम चौक पर खर्च होंगे 20 लाख रुपये

Haryana Utsav

 एम.टी.ए. ने चिकित्सक और अन्य स्टाफ के लिए आईसीयू बेड आरक्षित करने की मांग की।

Haryana Utsav
error: Content is protected !!