Sonipat

Sonipat: 1 अक्टूबर को होने वाले जनसंवाद को लेकर DC डा. मनोज कुमार ने जीवीएम का दौरा किया

फोटो- जनसवांद के लेकर दौरा करते उपायुक्त व अन्य अधिकारी।

 -जनसवांद को सफल बनाने के लिए दिए जरूरी दिशा-निर्देश
हरियाणा उत्सव, सोनीपत (भंवर सिंह)
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 1 अक्टूबर को जीवीएम गल्र्स कॉलेज में प्रस्तावित जनसंवाद कार्यक्रम के दृष्टिगत उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का दौरा किया। जनसंवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर प्रकार के प्रबंधों की जानकारी ली और अधिकारयों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने प्रशासनिक तथा पुलिस और विभागीय अधिकारियों के साथ जीवीएम का दौरा किया और निर्देश दिए।
उन्होंने सभागार में मंच, साउंड सिस्टम, बैठने की व्यवस्था, मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों तथा आम जनमानस के आगमन आदि व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी के आयोजन पर भी चर्चा की। उन्होंने जिला की परियोजनाओं के लोकार्पण पर भी चर्चा करते हुए स्थान का निर्धारण किया।
उन्होंने जनसंवाद के प्रतिभागियों के लिए पेयजल, शौचालय तथा जलपान आदि व्यवस्थाओं के भी बेहतरीन प्रबंधों के निर्देश दिए। उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने जीवीएम की प्राचार्या डा. रेनू भाटिया से भी विशेष सहयोग की अपील की। इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त विश्राम मीणा, डीसीपी विजय सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम अमित कुमार, एचसीएस अधिकारी डा. मयंक वर्मा व आशीष सांगवान, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे

Related posts

Farmer: खेत में सौलर पंप लगवाने पर किसानों को मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी

Haryana Utsav

जर्जर चिड़ाना-शामड़ी संपर्क मार्ग बनाने की मांग, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Haryana Utsav

Sonipat Vidhansabha Ka Result

Haryana Utsav
error: Content is protected !!