GohanaHaryana

ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ में बहे लोगों को दी श्रद्धांजलि

ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ में बहे लोगों को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत-गोहाना

उत्तराखंड में ग्लेशियर के टूटने से नदी में आई बाढ़ में बहे लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए समतामूलक महिला संगठन व जन चेतना मंच हरियाणा ने शहीद उदम सिंह सभागार में संगोष्ठि का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन मंच के प्रवक्ता रघुबीर विरोधिया ने किया।
संगठन की संयोजिका डा. सुनीता त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड के चमौली जिले में ग्लेशियर के टूटने से नदी में बाढ़ आ गई। नदियों में काम कर रहे 35 लोगों की मौत और करीब 170 लोग लापता हैं। मंच के संस्थापक डा. सीडी शर्मा ने कहा कि इस आपदा की मार सबसे ज्यादा गरीब व महनतकश जनता पर पड़ी है। पूंजीपतियों के हित के लिए विनाशकारी योजनाएं बेलगाम जारी हैं। गरीब, महनकश लोगों के हितों के लिए योजनाए बनानी चाहिए। इस मौके पर सूरजभान चहल, महेश, बीरमती, अनीता इंदौरा, रघुबीर देशवाल, संदीप कालड़ा आदि मौजूद रहे।

Related posts

किसानों के लिए अच्छी खबर:9 सर्कलों के 16,635 किसानों को मिलेंगे ट्यूबवेल के कनेक्शन, विभागीय अधिकारी का दावा- पैसे जमा होने के एक माह में मिलेगा कनेक्शन

Haryana Utsav

हरियाणा उत्सव खबर का असर गोहाना-पश्चिमी बाइपास को लेकर प्रशासन ने शुरू की प्रक्रिया

Haryana Utsav

Gold: बरोदा के पहलवान विक्की मोर ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!