Gohana

टैक्स बार एसोसिएशन के दिनेश तनेजा प्रधान तो सीए हिमांशु रंग बने सचिव

टैक्स बार एसोसिएशन के दिनेश तनेजा प्रधान तो सीए हिमांशु रंग बने सचिव
हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)

गोहाना टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा रोहतक रोड स्थित एक सभागार में बैठक का आयोजन किया। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें दिनेश तनेजा को प्रधान चुना गया। नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के संरक्षक अशोक कुमार जैन और नरेंद्र कुमार गुप्ता ने की।

अशोक कुमार जैन ने बताया कि एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें नई कार्यकारिणी बनाई। कार्यकारिणी में दिनेश तनेजा को प्रधान, बलराज राठी को उप प्रधान, सीए हिमांशु रंग को सचिव, अनिल वर्मा को सहसचिव व मंदीप सैनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। यह कार्यकारिणी सर्वसम्मति से बनाई गई है। अभी तक हमारी सभी कार्यकारिणियों को सर्वसम्मति से चुना गया है। उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी भी अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक पूरा करेगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रभात जैन, अनिल बंसल, नवीन गर्ग, सुनिल मित्तल, कर्मबीर लठवाल, शीशपाल गोयल, नितिन गोयल, योगेश रहेजा, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

Sports: गांव पीनाना के अंकित मलिक ने 15 सौ मीटर की दौड़ में जीता गोल्ड

Haryana Utsav

जजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे सैनिटाइजर और मास्क

Haryana Utsav

कांग्रेस ने किया संक्रमितों की सेवा कमेटी का गठन, किसको कहां दी जिम्मेदारी

Haryana Utsav
error: Content is protected !!