HaryanaLatest NewsPanipat

पानीपत : चार साल की बच्ची के साथ दरिंदगी

चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत, आरोपी युवक फरार

हरियाणा उत्सव

पानीपत में एक चार साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि मामला पानीपत के समालखा के एक गांव का है जहां, एक गांव में पड़ोस में रहने वाली चार साल की मासूम के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया । बताया जा रहा है कि बच्ची खेलते-खेलते आरोपी के घर चली गई थी, जिसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया।

वहीं बच्ची को ढूढंते हुए मां पड़ोसी के घर पहुंची तो यहां बच्ची नाजुक हालत में मिली। जिसके बाद बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया । यहां डॉक्टरों ने मेडिकल के बाद उसकी हालत बिगड़ी देख रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र 35 साल है और वह चार बच्चों का पिता भी है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

डीआईपीआरओ कार्यालय में सेवादार कृष्णा देवी हुई सेवानिवृत्त

Haryana Utsav

मंत्री ने आहुलाना चीनी मिल को कितनी चीनी रिकवरी का टारगेट दिया

Haryana Utsav

जिला उपायुक्त ने मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया

Haryana Utsav
error: Content is protected !!