HaryanaKarnal

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से बदमाशों ने साढ़े 15 लाख रुपए लूटे

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से  बदमाशों ने साढ़े 15 लाख रुपए लूटे

हरियाणा उत्सव, करनाल
करनाल में सोमवार को दिनदहाड़े 3 लुटेरों ने हथियार के बल पर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश साढ़े 15 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। वारदात उस वक्त की है, जब पंप के कर्मचारी पैसा जमा करवाने के लिए बैंक जा रहे थे। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक समेत तमाम बड़े अफसरान ने मौके का मुआयना किया।

घटना हाईवे से सटे गांव उचाना की है। मिली जानकारी के अनुसार करनाल के एक पेट्रोल पंप के 2 कर्मचारी पैसे जमा करवाने के लिए पास के ही उचाना गांव में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जा रहे थे। रास्ते में मंदिर के पास 3 लुटेरों ने रोका और कनपटी पर तमंचा तानकर धमकाया। इसके बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने नोटों से भरा बैग लुटेरों को थमा दिया। लुटेरे नोटों से भरा बैग लेकर हाईवे के रास्ते से रफूचक्कर हो गए।

सूचना मिलने के बाद करनाल के SP गंगाराम पूनिया खुद पेट्रोल पंप पर पहुंचे। कर्मचारियों से पूछताछ की, वहीं CIA की टीम ने भी वारदात वाली जगह का मुआयना किया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास के सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि लुटेरों के बारे में कोई सुराग हासिल हो सके।

Related posts

विमुक्त समुदाय उत्थान के लिए संकल्पबद्ध रही है मनोहर सरकार

Haryana Utsav

बरोदा उपचुनाव- मलिक गोत्र से कौन हो सकता है भाजपा प्रत्याशी

Haryana Utsav

सरकार बार-बार फैसले बदल कर व्यापारियों को बर्बाद करने पर तुली-गोयल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!