ElectionGohana

पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री देकर किया रवाना

Election

गोहाना नगर परिषद चुनाव के लिए बनाए गए हैं 51 मतदान केन्द्र
हउ, गोहाना:

एसडीएम गोहाना एवं गोहाना नगर परिषद की रिटर्निंग अधिकारी आशीष वशिष्ठï ने शनिवार को 19 जून को गोहाना नगर परिषद के लिए होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को उनकी जिम्मेवारियों का अहसास करवाते हुए बूथों के लिए रवाना किया। रिटर्निंग अधिकारी ने गोहाना के बडौता स्थित राजकीय महाविद्यालय से गोहाना नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान में लगी पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरण कर उन्हें निर्धारित बूथों के लिए रवाना किया।
इस दौरान मतदान में लगी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम सहित अन्य चुनाव सामग्री वितरित की गई। चुनाव सामग्री वितरण से पूर्व मतदान प्रक्रिया में लगे सभी कर्मचारियों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया का अंतिम प्रशिक्षण देते हुए चुनाव ड्यूटी को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को मतदान प्रक्रिया में बरती जाने वाली सावधानियों तथा हरियाणा चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में अवगत करवाते हुए चुनाव ड्यूटी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाने को कहा।

Related posts

शहरी नागरिक प्रोपर्टी टैक्स भरने में नहीं ले रहे रूचि

Haryana Utsav

बीपीएस मेडिकल कॉलेज में 2.5 करोड़ रुपये के खरीदे जाएंगे आधुनिक उपकरण

Haryana Utsav

कथूरा गांव राजस्थान के ददरेड़ा से आए लोगों ने बसाया था

Haryana Utsav
error: Content is protected !!