HaryanaLatest NewsSonipat

विधायक ने चार गांवों में ग्रामसभा कर ग्रामवासियों की समस्याओं को समाधान करने के लिए दिए निर्देश

विधायक ने चार गांवों में ग्रामसभा कर ग्रामवासियों की समस्याओं को समाधान करने के लिए दिए निर्देश

हरियाणा उत्सव;सोनीपत

सोनीपत, गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी ने गन्नौर उपमंडल के चार गांव धतूरी, रसूलपुर, ज्ञासपुर और पबनेरा में ग्रामसभा आयोजित कर गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा बताई गई समस्याओं को सुूना और समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए।
विधायक निर्मल चौधरी ने सोमवार को आमजन की मांगें व समस्याएं सुनी। ग्रामसभा में आई समस्याओं का निवारण करते हुए विधायक ने संबधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के आदेश दिए। ग्रामसभा में ग्रामवासियों द्वारा विधायक को मुख्यत: गांव में जोहड़ के गन्दे पानी की निकासी, स्वच्छ पीने के पानी की उपलब्धता, गांव में पार्क बनवाने, बच्चों को पढने के लिए लाईब्रेरी बनवाने, पीएचसी बनवाने व गांव में नए जोहड़ खुदवाने, गांव में राशन डीपों खुलवाने आदि के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए। जिस पर विधायक ने तुरंत प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को उचित निवारण करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ गन्नौर एसडीएम सुरेन्द्र दून, मुरथल बीडीपीओ अमित मान, एसडीओ बिजली बोर्ड सचिन दहिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नई वोट बनवाने पर युवक-युवतियों को मिलेगा उपहार- उपायुक्त

Haryana Utsav

संसद का मानसून सत्रः 9-10 सितंबर से हो सकता है शुरू

Haryana Utsav

नो ड्यूज के बाद ही एसएलसी जारी करेंगे प्राइवेट स्कूल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!