DelhiHaryana

संसद का मानसून सत्रः 9-10 सितंबर से हो सकता है शुरू

संसद का मानसून सत्रः 9-10 सितंबर से हो सकता है शुरू, मोदी सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा विपक्ष

हरियाणा उत्सव, दिल्ली

संसद का मानसून सत्र आगामी 9-10 सितंबर से शुरू किये जाने के संकेत हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार संसदीय सचिवालय ने इस आशय की सूचना सरकार को दे दी है, जिसके आधार पर केंद्रीय मंत्रिमंडल 26 अगस्त को होने वाली बैठक में फैसला ले कर अधिसूचना जारी करने को कह सकती है।

कड़े नियमों के बीच शुरू होने वाले संसद सत्र की अवधि को भी छोटा किया जा रहा है। सांसदों के बैठने को लेकर दोनों सदनों के सचिवालय अभी भी मंत्रणा कर रहे हैं कि एक समय में कितने सांसदों को शिरकत करने का अवसर दिया जाये।

संसद का केंद्रीय कक्ष पूर्व सांसदों, पत्रकारों के लिये पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पत्रकार दीर्घा में 55-60 वर्ष के अथवा उससे अधिक उम्र के पत्रकार संसद परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। समाचार एजेंसियों को दीर्घा में प्रवेश देने का निर्णय कर लिया गया है लेकिन अन्य स्थायी मान्यता प्राप्त पत्रकारों के प्रवेश को लेकर निर्णय होना बाकी है।

संसद सत्र शुरू होने के संकेत मिलते ही कांग्रेस ने विपक्षी दलों से साझा रणनीति के तहत सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार गुलाम नबी आज़ाद, माकपा, सपा सहित कुछ अन्य दलों से चर्चा कर चुके हैं और अभी भी चर्चाओं का सिलसिला जारी है।

प्राप्त संकेतों के अनुसार कांग्रेस सत्र शुरू होने के ठीक पहले संसदीय दल की बैठक बुला कर अपनी संसदीय रणनीति को अंतिम रूप देगी। कांग्रेस जिन मुद्दों को उठायेगी उनमें कोरोना, बेरोज़गारी, बिगड़ती अर्थव्यवस्था, चीनी घुसपैठ सहित शामिल हैं।

Related posts

बरोदा हलके में सबसे पहले कौनसी पार्टी ने की उम्मीदवार की घोषणा

Haryana Utsav

चुनाव की घोषणा होते ही गठबंधन का प्रत्याशी होगा मैदान में-डॉ.अजय चौटाला।

Haryana Utsav

मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने फिर से बारिश की संभावना जताई

Haryana Utsav
error: Content is protected !!