GohanaHaryana

सहायक प्रोफेसर के धरने के समर्थन में आए एसकेएस कर्मचारी

सहायक प्रोफेसर के धरने के समर्थन में आए एसकेएस कर्मचारी

हरियाणा उत्सव, गोहाना ब्यूरो : 

भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसरों ने अपनी मांगों को लेकर विवि के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने का समर्थन देने के लिए सर्व कर्मचारी संघ (एसकेएस) के सदस्य पहुंचे। उन्होंने विवि के प्रशासनिक अधिकारियों से मांगे पूरी करने के लिए पत्र लिखा।

एसकेएस के प्रदेश सचिव रमेश अत्री ने कहा कि सहायक प्रोफेसरों को पिछले छह माह से वेतन नही मिला है। वेतन नही मिलने से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। सहायक प्रोफेसरों को समान काम समान वेतन देने का के लिए विवि ने सितंबर 2019 में पत्र भी जारी किया था। लेकिन पांच माह के बाद भी नही तो छह माह का वेतन दिया और न ही समान काम समान वेतन दिया। सहायक प्रोफेसर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। इस मौके पर एसकेएस के जिला प्रभारी विजेंद्र चहल, जिला प्रधान राम मेहर, जय भगवान दहिया, ओमप्रकाश मलिक, सुरेश यादव, रामनिवास आर्य, संजीव मोर, धर्मपाल मलिक आदि मौजूद रहे।

Related posts

साइबर ठगों ने खाते से 20 हजार रुपये निकाले

Haryana Utsav

भूस्‍खलन के मलबे में मिले 12 इंसानी खोपड़ी, हड्डियां और गहने

Haryana Utsav

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ होंगे विभिन्न राज्यों की 65 सीटों पर उपचुनाव

Haryana Utsav
error: Content is protected !!