Sonipat

सोनीपत जिला परिषद के 24 वार्डों मेंं से 11 वार्ड किये गये महिलाओं के लिए आरक्षित

जिला परिषद के 11 वार्ड महिलाओं और पांच अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित

उपायुक्त की अध्यक्षता में लाटरी के जरिए किया गया वाडरें का आरक्षण- कुल 24 वार्ड, दो वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

सोनीपत : जिप के वाडरें का आरक्षण बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय परिसर में लाटरी के माध्यम से किया गया। जिप में 24 वार्ड हैं, जिनमें से 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया, जबकि पांच वार्ड अनुसूचित जाति व दो वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। अनुसूचित जाति में भी दो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। ड्रा उपायुक्त की अध्यक्षता में निकाला गया। बाद में उपायुक्त ने आपत्ति और सुझाव भी मांगे हैं।

उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि सरकार की ओर से अप्रैल में जारी की गई अधिसूचना के अनुसार आरक्षण प्रक्रिया अपनाई गई है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वाडरें का आरक्षण जनसंख्या के आधार पर किया गया है। इसके उपरांत पिछड़ा वर्ग के लिए लाटरी के माध्यम दो वार्ड आरक्षित किए गये।

उपायुक्त ने उपस्थित लोगों में से एक-एक करके दो व्यक्तियों को बुलवाकर पर्ची निकलवाई। इसके बाद महिला प्रत्याशियों के लिए वार्ड आरक्षित किए गये, जिसके लिए सम-विषम फामरूला अपनाया गया। इसके लिए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वाडरें को हटाकर शेष वाडरें को एक से 19 तक के क्रम में रखा गया और फिर सम संख्या के सामने जो वार्ड आए उसे सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वाडरें में दो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। मौके पर जिला परिषद के सीईओ अमरदीप सिंह, एसडीएम शशि वसुंधरा आदि मौजूद थीं।

वार्ड-5 में अनुसूचित जाति की सर्वाधिक जनसंख्या

अनुसूचित जाति वर्ग की सर्वाधिक जनसंख्या वार्ड-5 में दर्ज की गई है, जहां अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 23.58 फीसद है। इसी प्रकार वार्ड-18 में 22.48, वार्ड-19 में 21.59, वार्ड-20 में 21.51 और वार्ड-1 में 21.48 फीसद जनसंख्या अनुसूचित जाति वर्ग की है।

Related posts

घर से बाहर निकलते ही मास्क पहनना जरूरी-डीसी

Haryana Utsav

कक्षा पहली से 8वीं तक 26 से 15 अप्रैल तक ऑनलाइन होंगे पेपर

Haryana Utsav

भारतीय सेना में भर्ती होने की मांग को लेकर जाम लगाने वाले युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haryana Utsav
error: Content is protected !!