Gohana

आहुलाना पैक्स में चोरी, तीन ताले तोड़कर दिया चोरी को अंजाम

फोटो- गांव आहुलाना में पैक्स में चोरी होने के बाद पुलिस जांच करते हुए।

आहुलाना पैक्स में चोरी, तीन ताले तोड़कर दिया चोरी को अंजाम
हउ, गोहाना:

गांव आहुलाना स्थित दी आहुलाना प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड (पैक्स) में शनिवार रात को चोर काफी सामान चुरा ले गए। चोरी का पता रविवार सुबह पता लगा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पैक्स के कार्यकारी प्रबंधक जगमेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जगमेंद्र ने शिकायत में बताया कि पैक्स गांव में आहुलाना से बरोदा रोड के निकट स्थित है। प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी पैक्स को बंद कर गए थे। रविवार सुबह पैक्स की तरफ आया तो पैक्स का मुख्य गेट ताला टूटा मिला। वह अंदर गया तो पैक्स का कैंची वाला गेट और अंदर दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। पैक्स के अंदर से काफी सामान गायब मिला। जिसमें चोर पैक्स के अंदर से एक गैस सिलेंडर, दो इनवर्टर बैटरी, कुर्सी और एक बैड चदर चुरा ले गए। उन्होंने पुलिस को शिकातय दी बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Related posts

भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा खंडित करने पर विश्वकर्मा समाज भड़का

Haryana Utsav

टवीट से योगेश्वर की मानसिकता सामने आई

Haryana Utsav

मौसम अपडेट-पारा 40 डिग्री , दो दिन बाद बादल लाएंगे राहत, दोपहर में चलने लगी गर्म हवाएं, रात में भी अब बढऩे लगा है तापमान

Haryana Utsav
error: Content is protected !!