HaryanaSonipat

पत्रकारों का दल अंतरराज्यीय बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला से लौटा

जिला प्रैस क्लब का दल अंतरराज्यीय बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला से लौटा

-बेंगलुरु के पत्रकारों से की मित्रवत वार्ता

हरियाणा उत्सव, सोनीपत:
सोनीपत जिला प्रैस क्लब के 20 पत्रकारों का एक दल कर्नाटक  की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित अंतरराज्यीय बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला से वापस लौटा आया है। यह दल क्लब के प्रधान राजेश कुमार खत्री के नेतृत्व में गया था।

राजेश कुमार खत्री ने बताया कि बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला में बेंगलुरु के पत्रकारों से भेंट की और पत्रकारों के हितों को संरक्षित करने पर विचार किया गया। कर्नाटक  प्रैस क्लब के पत्रकारों ने आपसी विचार सांझा किए। इसके अलावा पत्रकारों ने एतिहासिक स्थालों का भी भ्रमण किया। जिसमें टीपू सुल्तान द्वारा निर्मित भवन, श्रीरंगपटनम में स्थित भगवान विष्णु मंदिर, मैसुर पलेस, वृंदावन गार्डन, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भगवन कृष्ण का इसकोन मंदिर, लाल बाग आदि स्थलों का भ्रमण किया।

यह यात्रा 4 मार्च से 11 मार्च तक थी। जाते समय भारतीय रेल यात्रा और वापस लौटते समय हवाई यात्रा की। इस दल में 20 पत्रकार और दो हलवाई शामिल थे।

दल में सोनीपत से प्रधान राजेश कुमार खत्री, जसबीर खत्री, बिजेंद्र, राम सिंह, श्याम वशिष्ठ, रणबीर रोहिल्ला, राजेश आहुजा, राई से लाजपत, गन्नौर से नरेंद्र परवाना, अनिल खत्री, विनोद, खरखोदा से श्याम सुंदर शर्मा, सुखबीर सैनी, गोहाना से राजेंद्र कुमार, अरुण दुहन, अरुण कुमार, रविंद्र वर्मा, अनिल खत्री काहनी, रविंद्र कुमार उर्फ रवि नारंग, भंवर सिंह बोहत के अलावा हलवाई रामशरण व दिनेश शामिल थे।

Related posts

डीबीएम स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने रंगोली बनाकर दिखाई प्रतिभा

Haryana Utsav

एक्साइज इंस्पेक्टर का परिणाम घोषित करने की मांग।

Haryana Utsav

बाबा मनशाह का संदेश: शिक्षा से खुलेंगे आपकी तरक्की के रास्ते

Haryana Utsav
error: Content is protected !!