September 21, 2026
GohanaHaryana

फेसबुक पर गलत टिप्पणी करने पर वाल्मीकि अनुयायी भड़के

Baba Man Shaha

फेसबुक पर गलत टिप्पणी करने पर वाल्मीकि अनुयायी भड़के

फेसबुक पर वाल्मीकि के प्रति गलत टिप्पणी करने पर शिकायत दी

हरियाणा उत्सव, गोहाना:
सोशल मीडिया पर भगवान वाल्मीकि के प्रति गलत टिप्पणी करने वाले के खिलाफ भगवान वाल्मीकि धर्मपीठ गोहाना ने पुलिस को शिकायत दी है। धर्म गुरु बाबा मनशाह व समाज के लोगों ने टिप्पणी करने वाले को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

Baba Man Shaha

                  पीठ के मुख्य सेवक दीपक आदीत्य ने कहा कि सोनीपत निवासी हर्ष छिक्कारा ने फेसबुक पर भगवान वाल्मीकि के अतीत में डाकू होने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने जानबुझ कर भगवान वाल्मीकि पर आपमानजनक टिप्पणी की है। वह समाज के अंदर भगवान वाल्मीकि के प्रति भ्रांतियां फैला रहा है। जिससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई है। उन्होंने जल्द से जल्द उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किए जाना चाहिए। पीठ के सेवक प्रवीन, अशोक तंवर, मोनू रिवाडा, दिल्ली से सागर आदि ने कहा कि समय रहते हर्ष छिक्कारा की गिरफ्तारी होनी चाहिए। गिरफ्तारी नही हुई तो समाज के लोग पूरे देशभर में आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इस मौके पर जय देव, कश्मीर, अश्वनी आदि मौजूद रहे।

Valmiki Results

Related posts

Gohana: आहुलाना चीनी मिल में मनाया विश्वकर्मा दिवस

Haryana Utsav

समता चौकी प्रभारी अशोक कौशिक को किया सम्मानित

Haryana Utsav

Baroda Vidhansabha ka Result

Haryana Utsav
error: Content is protected !!