September 21, 2026
GohanaGurugram

बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में हर्ष ने दीपांश को हराया

Jai Balalji Sports Academy

बाॅक्सिंग  प्रतियोगिता में हर्ष ने दीपांश को हराया

हरियाणा उत्सव, गोहाना

जींद रोड स्थित जय बालाजी स्पोटर्स अकादमी में आल इंडिया आपन बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन कई मुक्काबले हुए। जिसमें हर्ष ने दीपांश को हराया। बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल उर्फ भालू ने बतौर मुख्य अथिति प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी संचालक जितेंद्र हुड्डा ने की। प्रतियोगिता का संचालन अकादमी के मुख्य कोच नवीन हुड्डा ने किया।

विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी है। खेलों से आपका बोद्धिक विकास होता है। कोच नवीन हुड्डा ने बताया कि खिलाडियों की कोराना की निगेटिव रिर्पोट के बाद ही प्रतियोगिता में खेलने की अनुमति दी गई। 36 किलोभार वर्ग में हर्ष ने दीपांशु को हराया, 46 किलोभर वर्ग में गर्व ने अमन को, 52 किलो भार वर्ग में हिमांशु ने आर्यन को , अंकुश ने निशांत को, अंकित ने लक्ष्य को और विवेक में वभव को हरा कर अगले राउंड में प्रवेश किया। विशिष्ठ अथिति के रूप में कांग्रेस नेता डा. कपूर सिंह नरवाल, अकादमी के अध्यक्ष अनिल मोर, उमेद सिंह मलिक, अमित चहल, संजू, मंजीत सहरावत, बृजेश सहरावत, अमित संसनवाल, सुरेदं्र मलिक, दिलावर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

72 घंटे में फसलों का भुगतान की घोषणा झूठी-बजरंग गर्ग

Haryana Utsav

मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।

Haryana Utsav

आरोप: बिना जांच पूरी किए सेवानिवृत्त अधिकारियों को पेंशन लाभ देने की तैयारी में विश्वविद्यालय

Haryana Utsav
error: Content is protected !!