September 21, 2026
Gohana

गोहाना से मीना नरवाल बनी राहुल प्रियंका सेना की प्रदेश उपाध्यक्ष

फोटो-4- मीना नरवाल, नवनियुक्त प्रदेश की उप अध्यक्ष।

-कांग्रेस ने राहुल प्रियंका सेना की महिला इकाई का विस्तार किया।

हरियाणा उत्सव, गोहाना

कांग्रेस की राहुल प्रियंका सेना इकाई ने प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें मीना नरवाल को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनको यह सूचना एक पत्र के माध्यम से मिली है।
मीना नरवाल गांव कथूरा की निवासी है और गांव में स्कूल चलाती हंैं। मीना नरवाल पहले भी कई पदों पर रह चुकी हैं। मीना नरवाल किसान मजदूर खेत इकाई की प्रदेश कनवेनर, महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव और कथूरा ब्लोक के अध्यक्ष पद पर रह चुकी हैं। मीना नरवाल को राहुल प्रियंका सेना इकाई की प्रदेश की उपाध्यक्ष बनाने पर पार्टी के शिर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करेंगे। अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाउंगी।

Related posts

टैक्स बार एसोसिएशन के दिनेश तनेजा प्रधान तो सीए हिमांशु रंग बने सचिव

Haryana Utsav

डा. ने बुजूर्ग का प्राथमिक उपचार किए बिना रोहतक ले जाने को कहा, डा. के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Haryana Utsav

DEEPAWALI 2023: धनतेरस और दीपावली पर सजे बाजार

Haryana Utsav
error: Content is protected !!