Gohana

The Kashmir fils, फिल्में टैक्स फ्री नहीं, जनता को बिजली-पानी की जरूरत-गुप्ता

फोटो- राज्यसभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता के साथ मंच पर सीमा श्योराण (काली- सफेद साड़ी में) व अन्य।

पंजाब के परिणाम से डरकर नगर निकाय चुनाव किए पोस्टपोन

हरियाणा उत्सव/ डेस्क
राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने कहा कि पंजाब की जनता ने जाति और धर्म की राजनीति को फैल कर आम आदमी पार्टी (आप) को भारी बहुमत से जिताया है। हरियाणा में जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। वह हरियाणा के सोनीपत जिल में गोहाना के बाल भारती खेल मैदान में सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करने के बाद संवादतादाओं से बातचीत कर रहे थे।
सुशील गुप्ता ने दा कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिल्में जिसको देखनी है वह खुद देख लेगा, लेकिन देश की जनता को बिजली-पानी की जरूरत है। देश के गरीब नागरिकों को बिजली पानी की सुविधा मिलनी चाहिए। पंजाब में विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखकर भाजपा डरी हुई है। डर के चलते भाजपा ने दिल्ली एमसीडी और हरियाणा के नगर निकाय चुनाव को पोस्टपोन कर दिए हैं। हरियाणा में नगर निकाय और पंचायती चुनाव को पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा।

सीमा श्योराण योग्य प्रत्याशी हो सकती हैं?
उन्होंने मंच से बाल भारती स्कूल की प्राचार्य सीमा श्योराण को नगर परिषद चेयरपर्सन की प्रत्याशी बनाए जाने के लिए लोगों से राय भी मांगी। उन्होंने कहा गोहाना चेयरमैन प्रत्याशी के लिए सर्वे कराए जाएंगे उसके बाद प्रत्याशी का नाम घोषित किया जाएगा। लेकिन मुझे सीमा श्योराण चेयरपर्सन प्रत्याशी के रूप में योग्य प्रत्याशी दिखाई दे रही है। सीमा श्योराण को विधिवत पार्टी में शामिल किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव भारद्वाज, हरियाणा के सह प्रभारी महेंद्र चौधरी,प्रदेश प्रवक्ता सतीश राज देशवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल, जिला अध्यक्ष देवेंद्र गौतम, खरखौदा से पूर्व प्रत्याशी बिंदू पिहवाल, देवेंद्र सैनी, हैप्पी लोहिया, जिला संगठन मंत्री देवेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

Related posts

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति के महानायक थे मंगल पांडेय: राजकुमार शर्मा

Haryana Utsav

मौसम अपडेट-पारा 40 डिग्री , दो दिन बाद बादल लाएंगे राहत, दोपहर में चलने लगी गर्म हवाएं, रात में भी अब बढऩे लगा है तापमान

Haryana Utsav

-बारिश के कारण उम्मीद के अनुसार नहीं पहुंचे सहकारिता जागरूकता अभियान में लोग

Haryana Utsav
error: Content is protected !!