November 20, 2026
Gohana

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

फोटो-बिजली सब स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन करते हुए निगम यूनियन के कर्मचारी।

कर्मचारियों ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

हउ-गोहाना:

महम रोड स्थित बिजली सब स्टेशन कार्यालय में विभिन्न कर्मचारियों की यूनियनों के सदस्य एकत्रित हुए। सदस्यों ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सभी सदस्य आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ के आव्हान पर एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया गया। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य सचिव मनीष मलिक पहुंचे। धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान अनिल शर्मा ने की और संचालन राज्य सचिव नरेंद्र गुर्जर ने की।

मनीष मलिक ने कहा कि सरकार कौशल निगम के माध्म से रोजगार दे रही है, लेकिन कर्मचारी निगम का विरोध कर रहे हैं। नरेंद्र गुर्जर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा नहीं कर रही सर्व कर्मचारी संघ गोहाना इकाई के सचिव सुरेश यादव ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। छटनी ग्रस्तकर्मचारियों को वापस काम पर लिया जाए। ठेका प्रथा बंद की जाए नई। पेंशन स्कीम को बंद करके पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए कर्मचारियों को वापस काम पर लिया जाए। इस मौके पर सीटी सब यूनिट के प्रधान राजेश शर्मा, सचिव प्रदीप शर्मा, विजेंद्र कुमार, नरेंद्र, दीपक मलिक, राम दिया, सुनील कुमार, आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

गर्मी में हुआ बुरा हाल, नींबू के बाद लस्सी के भाव में भी वृद्धि

Haryana Utsav

रजनी विरमानी के सिर सजा गोहाना नगर परिषद का ताज

Haryana Utsav

मल्टी लेयर फार्मंगि के प्रति किसानों को जागरूक किया

Haryana Utsav
error: Content is protected !!