September 7, 2026
Gohana

एसकेएस गोहाना की टीम ने आक्रोश रैली के लिए निमंत्रण दिया

सर्व कर्मचारी संघ गोहाना की टीम ने आक्रोश रैली की तैयारियां तेज कर दी हैं।
संघ की टीम ने विभिन्न विभागों में पहुंचकर कर्मचारियों को रैली का निमंत्रण दिया।
टीम सरकारी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में पहुंची।
हरियाणा उत्सव, गोहाना भंवर सिंह
कर्मचारियों द्वारा रोहतक में 4 फरवरी को आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सर्व कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्न विभागों में पहुंचकर कर्मचारियों को निमंत्रण दिया जा रहा है।
बरहस्पतिवार को टीम ने कर्मचारियों को रैली के लिए निमंत्रण दिया।
उसके बाद कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में मीटिंग की मीटिंग में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य सचिव प्रभु दयाल सर्व कर्मचारी संघ गोहाना इकाई के सचिव सुरेश यादव, ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के सचिव जितेंद्र शर्मा, सतीश कुमार जोगेंद्र नरवाल राजेश बुटाना, प्रदीप वीरेंद्र चोपड़ा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे ।
सुरेश यादव ने कहा कि रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली में हजारों की संख्यां में कर्मचारी भाग लेंगे। इसके लिए गोहाना की टीम लगातार विभागों में पहुंचकर कर्मचारियों को रैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रैली के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराने उद्देश्य है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन बहाल करना और हरियाण रोजगार कौशल निगम को खत्म करवाना हमारी मुख्य मांगें हैं। इन्हीं मांगों को लेकर 4 फरवरी को रोहतक में प्रदेश स्तरीय आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। उसके बाद अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 16 फरवरी को पूरे देश में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी ।।

Related posts

भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को याद किया

Haryana Utsav

कांग्रेस की हालात बिना सेनापति की सेना जैसी- रणजीत सिंह

Haryana Utsav

प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी: बस पास के बावजूद भी छात्राओं से वसूला किराया

Haryana Utsav
error: Content is protected !!