September 21, 2026
Gohana

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के यमुना नदी पर बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने सोनीपत में केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सोनीपत में स्थित सुभाष चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और केजरीवाल का पुतला फूंका।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कहा कि केजरीवाल ने कहा है कि हरियाणा की जनता यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि
हरियाणा वासियों पर आरोप लगाना गलत है। केजरीवाल यमुना नदी पर राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का  सफाया हो रहा है और बीजेपी पार्टी बहुमत से दिल्ली में सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जितना भी पानी यमुना नदी में जाता है वह साफ होकर मिलता है और हार देख कर आम आदमी पार्टी के नेता बौखलाए हुए हैं। केजरीवाल दिल्ली की जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पाए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता को आपदा पार्टी के नेता बताया। विरोध प्रदर्शन में राजीव जैन,डॉ ओमप्रकाश आत्रे,जिला महामंत्री नवीन मंगला,  सोनिया मोर, इंदु वेलचा, बबिता कौशिक, शीला, मण्डल अध्यक्ष आरती शर्मा, गौरव भोला, नीरज सोनी, राजकुमार शर्मा, नीरज आत्रे, मनोज गुप्ता, शेखर आंतील, वेदपाल शास्त्री, श्रवण कौशिक, आज़ाद नेहरा, रविंद्र दिलावर, राजकुमार कटारिया,वीरेंद्र सांगवान एसडीएम रिटायर सहित कहीं वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Related posts

खेल-खेल में गेहूं की बोरियों के नीचे दबने से 9 साल के मासूम की मौत, दूसरा घायल

Haryana Utsav

गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव पर लगाया भंडारा

Haryana Utsav

BPS यूनिर्वसिटी में कर्मचारियों व छात्राओं के कौशल में बढ़ोत्तरी को शुरू होंगे कोर्स

Haryana Utsav
error: Content is protected !!