Gohana

गांव गुढ़ा के जनदीक 4 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

गांव गुढ़ा के जनदीक 4 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

– अवैध कॉलोनी का निर्माण करने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
Haryana Utsav. Gohana  20 फरवरी।
जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह ने बताया कि जिले में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को प्रारंभिक चरण में ही ध्वस्त करने के लिए उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को Gohana ke गांव गुढ़ा की राजस्व सम्पदा में 04 एकड़ पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए 10 डीपीसी, 04 बाउंडरी वॉल, सीवरेज सिस्टम तथा सीसी टाईल्स रोड़ के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
डीटीपी अजमेर सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार द्वारा कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सडक, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं की जाती। इससे आपकी मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है अथवा नहीं।
डीटीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी अवैध कॉलोनी के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा जिले के सभी क्षेत्रों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और यदि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी विकसित करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए जिला नगर योजनाकर कार्यालय सोनीपत, प्रथम तल, एच.एस.वी.पी कॉम्पलैक्स, सैक्टर-15, सोनीपत में सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

गोहाना नगर परिषद में मलिक दंपति ने पार्षद बनकर बनाया रिकार्ड

Haryana Utsav

बीपीएस विवि में जनगणना प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया

Haryana Utsav

भगवान परशुराम को उनके जन्मोत्सव पर किया नमन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!