September 21, 2026
Gohana

नौकरियों में खाली पडे बैकलोग को भरने की मांग

फोटो-गांव आहुलाना में मांगों के प्रति जागरूक करते हुए मंच के सदस्य।

-6 अप्रैल को जन जागृति यात्रा का गोहाना में होगा समापन
हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)

बहुजन समाज हित मंच हरियाणा संयोजक अजय भंभेवा ने कहा कि संविधान के द्वारा एससी व ओबीसी को मिले अधिकारों को पूर्णत लागू करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। अपने अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागृति यात्रा चली हुई है। 6 अप्रैल को गोहाना में समापन हो रहा है। यात्रा के माध्यम से  हरियाणा के सभी गांव में घूमकर लोगों को जागरूक किया गया है। वह गांव आहुलाना में लोगों को समापन समारोह के लिए निमंत्रण देने के लिए पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में नौकरियों में खाली पडे बैकलोग को भरा जाना चाहिए। सरप्लस की जमीन को हमारे लोगों को दिया जाना चाहिए। पुरानी पेंशन को बहाल किया जाना चाहिए। गांव के हडवारों की जमीन पर एससी के लोगों को दिया जाना चाहिए। किसानों के लिए फसल का एमएसपी दिया जाना चाहिए। हरियाणा रोजगार कौशल निगम (एचकेआरएन) में आरक्षण लागू होना चाहिए। एचकेआरएन के माध्यम से हमारे लोगों को सरकारी नौकरियों से वंचित किया जा रहा है। इस तरह 14 मांगों को लेकर पूरे हरियाणा में जन जागृति यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा 6 अप्रैल को गोहाना की खटीक धर्मशाला में समापन समारोह का आयोजन किया जाना है। जिसमें प्रदेशभर से समाज के लोग भारी संख्या में एकत्रित होंगे। समाज के गणमान्य लोग पहुंचेंगे।

Related posts

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बीपीएस यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज का किया निरिक्षण

Haryana Utsav

अध्यापक के लिए नई शिक्षा शास्त्र की समझ होना जरूरी: वीसी प्रो सुदेश

Haryana Utsav

गांव मदीना में गिरी आसमानी बिजली, संत कबीर जी की प्रतिमा को छू नहीं सकी आसमानी बिजली

Haryana Utsav
error: Content is protected !!