National

J&K: जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

J&K
 जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

हउ/ डेस्क

जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई सुरक्षा बलों की तरफ से की गई है. अनंतनाग में लश्कर ए तैयबा के कमांडर को ढेर किया गया है. सुरक्षाबलों संग एनकाउंटर में लश्कर के कमांडर निसार डार मारा गया है. अनंतनाग के अलावा कुलगाम में भी सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया. कुलगाम में भी सुरक्षाबलों की तरफ से एक आतंकी को मार गिराया गया है.

लश्कर के दो आतंकी भी एरैस्ट
लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर के बड़गाम जिले से 9 अप्रैल को अरैस्ट किया गया है. दोनों को बीरवाह के रथसुन क्षेत्र से अरैस्ट किया गया. पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान रथसुन बीरवाह के निवासी वाजिद युसूफ अखून और कवूसा खलीसा के रहने वाले मोहम्मद अशरफ शेख के रूप में की गई है. आरोपियों के पास से लश्कर ए तैयबा से जुड़ी सामग्री, हथियार और गोलाबारूद, चीन में निर्मित पिस्तौल, पिस्तौल की दो मैगजीन और 12 कारतूस बरामद की गई.

जनवरी से अब तक 45 आतंकियों का सफाया
जम्मू कश्मीर में आतंवाद के विरूद्ध सुरत्राबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है. पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से अब तक 45 आतंकियों का घाटी से सफाया हो चुका है. इससे पहले सेना ने कहा था कि जम्मू कश्मीर में 172 आतंकवादी सक्रिय हैं और जिनमें 79 विराष्ट्री मूल के हैं.

Related posts

भारत-रूस संबंधों में कोई बदलाव नहीं

Haryana Utsav

विधायक कुलदीप बिश्नोई आज कांग्रेस से इस्तीफा दे देंगे।

Haryana Utsav

GST: अप्रैल के अंत तक बढ सकती है कपड़े पर जीएसटी

Haryana Utsav
error: Content is protected !!