Gohana

हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, कडाके की ठंड से मिलेगी राहत

weather

हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, कडाके की ठंड से मिलेगी राहत
हरियाणा उत्सव, डेस्क (भंवर सिंह)
हरियाणा के साथ-साथ उत्तरी भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लोगों को हाड कपाने वाली ठंड का सामना करना पड रहा है। अगले सप्ताह में ठंड से राहत मिलेगी। पिछले कई दिनों से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो रहे हैं। जिससे आम जन कडाके की ठंड से परेशान हैं। ठंड से लोगों को दिनचर्या के कार्य में परेशानी हो रही हैं।
20 दिसंबर 2023 से ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में भी हाड कपाने वाली ठंड का सामना करना पड रहा है। हालांकी मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत के दिनों में सूर्य देवता अपने दर्शन देंगे। सूर्य निकलने पर ही ठंड से राहत मिलेगी। सूर्य के तपिश से ही आमजन सामान्य होगा।
बुधवार को औसतन 19 से 6 डिग्री तक तापमान रहेगा। उसके बाद शनिवार 6 जनवरी तक यह तापमान 19 से बढकर 22 हो जाएगा, लेकिन शाम को करीब 5 डिग्री तक तापमान में गिरवाट देखने को मिलेगी। उसके बाद से 14 जनवरी तक प्रतिदिन सूर्य देवता के दर्शन होंगे। मौसम साफ रहने की संभावना बनी हुई है। मौसम के दुष्प्रभव से बचने के लिए सांवधानी रखने की आवश्यकता है।

Related posts

गोहाना: प्रशासन ने मास्क नहीं लगाने वालों के काटे चालान

Haryana Utsav

भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया।

Haryana Utsav

एआईआईएएमएसद्वारा नव वर्ष पर लगाया भंडारा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!