Gohana

ऐलनाबाद उपचुनाव की जीत पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

ऐलनाबाद उपचुनाव की जीत पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: ऐलानाबाद विधानसभा के उप चुनाव में इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला की जीत की खुशी में गोहाना में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोहाना हलका के अध्यक्ष दिलबाग मलिक और ओमप्रकाश गोयल ने की।

गोयल ने कहा कि उप चुनाव में इनेलो प्रत्याशी की जीत लोकतंत्र की जीत है। भाजपा को अपनी हार से सबक लेना चाहिए और किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए। इस मौके पर गोहाना की गोहाना शहर इकाई के अध्यक्ष राजेश हसीजा, सुरेंद्र लठवाल, सुकर्म भनवाला, गोपाल जाजी, जगदीश बड़वासनी, रणधीर, राजकुमार, सुरेश, विजय कुमार, सुभाष चंद्र, बलजीत नैन, अनिल कुमार, जितेंद्र खन्ना मौजूद रहे।

Related posts

क्षेत्र में स्पेशल गिरदावरी कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Haryana Utsav

तंबाकू धीमा जहर, इसके सेवन से कमजोर होती हैं कौशिकाएं: डा. राजीव महेंद्रु

Haryana Utsav

कान्हा से रिश्ता जोडऩे से दुखों से छुटकारा मिलता है

Haryana Utsav
error: Content is protected !!