Gohana

किसान साफ-सुथरा व सुखा गेंहू लेकर आए, ताकि खरीद में हो आसानी: डीसी मनोज यादव

DC Manoj Yadav

-किसानों की पेमेंट: 48 घंटे में पूरी हो भुगतान की प्रक्रिया
– डीसी मनोज यादव ने किया गोहाना अनाज मंडी का दौरा

हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)

जिला उपायुक्त मनोज कुमार ने बुधवार को गोहाना की नई अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने मंडी में पुहंची गेहूं की ढेरियों की नमी जांची और किसानों से अपील की कि वे 12 प्रतिशत नमी वाला सूखा गेहूं ही मंडी में लाएं, ताकि गेंहू को आसानी से खरीदा जा सके और खरीद एजेंसियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की फसल की खरीद प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए। मंडियों से खरीदे गए गेहूं को शीघ्र उठवाने की व्यवस्था की जाए। मंडी में फसल डालने के लिए जगह खाली होनी चाहिए। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे अपनी फसल को साफ-सुथरा और मापदंडों के अनुरूप मंडी में लेकर आएं, ताकि फसल का उचित मूल्य समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार किसानों की फसल खरीद के 48 घंटे के भीतर भुगतान की प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

उपायुक्त मनोज यादव ने आढ़तियों और किसानों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से कहा कि मंडी में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। सभी मूलभूत सुविधाएं मुहेया कराई जाएं। इस मौके पर गोहाना की एसडीएम अंजली श्रोत्रिय (आईएएस), डीएमओ ज्योति धनखड़, हैफेड के डीएम उमाकांत शर्मा, डीएफएसओ बिशल सहरावत, मार्केट कमेटी के सचिव सुरेश कुमार, कृषि विभाग के एसडीओ राजेंद्र प्रसाद मेहरा, डॉ. विपिन सैनी, आशीष पुनिया सहित आढ़ती आदि मौजूद रहे।

Related posts

अघोषित कटों से परेशान ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर किया विरोध प्रदर्शन

Haryana Utsav

दस माह का नही मिला वेतन, एक्सईएन कार्यालय के लगा रहे चक्कर

Haryana Utsav

वंचित परिवारों तक सुविधाएं पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य

Haryana Utsav
error: Content is protected !!