September 20, 2026
Gohana

एडब्ल्यूएल ने राजकीय कन्या हाई स्कूल को समर्पित किया टीनशेड

फोटो- रिबन काटकर टीन शेड  को छात्राओं को अर्पित करते हुए सिद्धार्थ घोष व सरपंच शिव नारायण

ग्राम पंचायत ने किया सम्मान
– पहलवान बेटियों लिए मैट भी भेंट किया जाएगा: सिद्धार्थ घोष
हरियाणा उत्सव, भंवर सिंह
गोहाना-
मुंडलाना गांव के राजकीय कन्या हाई स्कूल में छात्राओं की सुविधा के लिए एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस संस्थान की ओर से टीन शेड समर्पित किया गया। इस मौके पर मुंडलाना ग्राम पंचायत द्वारा कंपनी के अधिकारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान समारोह स्कूल में ही आयोजित किया गया। गांव के सरपंच शिव नारायण का मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल मुख्याध्यापक मनोज आर्य ने की।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के सीएचआरओ सिद्धार्थ घोष पहुंचे। उन्होंने कहा कि टीन शेड छात्राओं को धूप व बारिश से बचाएगा। इसके अलावा छात्र खेल व शिक्षा से जुड़ी गतिविधियां शेड के नीचे आसानी कर सकेंगी। हमारी कंपनी समाज हित के लिए इस तरह के कार्य निरंतर करती रहती है। हमारी कंपनी समाज हित के कार्यों के लिए हमेशा तैयार है। सरपंच शिव नारायण ने बताया कि इस टीन  शेड  से छात्राओं को काफी फायदा होगा। उन्होंने गांव में कुश्ती खेलने के लिए मैट भेंट करने का वादा किया। इस शेड  पर करीब 8 लाख रुपए खर्च हुए हैं। इसका सारा खर्च एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस कंपनी ने दिया है। इसके लिए कंपनी के अधिकारियों को बहुत धन्यवाद है। वहीं पर कंपनी ऑपरेशन हेड एसके शुक्ला, प्लांट हेड अनुराग त्रिपाठी, प्लांट एचआर हेड  प्रेम यादव तथा नितिन बोरिसा विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। इस मौके पर युवा महिला पहलवान कीर्ती व काजल भी मौजूद रही।

 

Related posts

गोहाना पुलिस ने कांवडियों के लिए रास्ते डायर्वट किए

Haryana Utsav

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन किसान

Haryana Utsav

weather update: मॉनसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, हरियाणा में फिर होगी भारी बारिश

Haryana Utsav
error: Content is protected !!