GohanaHaryana

घरेलू कलह के चलते जेठ ने की थी भाभी की हत्या, गिरफ्तार

घरेलू कलह के चलते जेठ ने की थी भाभी की हत्या, गिरफ्तार

हरियाणा उत्सव,गोहाना: /सौ. दैनिक जागरण
गोहाना में रोहतक रोड स्थित चोपड़ा कॉलोनी में महिला नीलम की घर पर ही तेजधार हथियार से हमला कर हत्या करने की घटना में शहर थाना पुलिस ने उसके जेठ राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घरेलू कलह के चलते ही राजेंद्र ने नीलम की हत्या की थी।

मूलरूप से गांव लाठ निवासी दिवंगत बिजेंद्र सिंह की पत्नी नीलम अपने बच्चों के साथ कई साल से शहर में चोपड़ा कॉलोनी में रहती थी। नीलम और उसके जेठ राजेंद्र में कई माह से घरेलू कलह चल रही थी। बुधवार शाम को राजेंद्र चोपड़ा कॉलोनी में नीलम के घर पहुंचा। रात के समय नीलम का एक बेटा वरुण अपनी पत्नी के साथ अपने कमरे में जाकर सो गया था, जबकि दूसरा बेटा सोनू अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गया था। रात करीब 10 बजे नीलम और राजेंद्र में कहासुनी हो गई। इसके बाद राजेंद्र ने तेजधार हथियार से हमला कर नीलम की हत्या कर दी और रात को ही अपने गांव लाठ चला गया। सोनू रात को करीब एक बजे घर आया तो उसकी मां नीलम कमरे में फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी। बृहस्पतिवार को शहर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। वरुण ने अपने ताऊ राजेंद्र पर उसकी मां की हत्या की आशंका जताई थी। शुक्रवार शाम को पुलिस ने गांव लाठ से राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि नीलम के पति बिजेंद्र की करीब 13 साल पहले हत्या कर दी गई थी। तब बिजेंद्र के बच्चे छोटे थे। राजेंद्र अपने भाई के बच्चों की देखभाल के लिए अकसर उनके घर आता था। नीलम की हत्या की घटना में उसके जेठ गांव लाठ निवासी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि घरेलू कलह के चलते उसने नीलम की हत्या की। शनिवार को आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपित से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाएगा।  सौ. दैनिक जागरण

Source- https://www.jagran.com/

Related posts

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2020 लेवल-1, 2 व 3 का रिजल्ट घोषित

Haryana Utsav

सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने दी युवा पत्रकार रवि नारंग को श्रद्धांजलि

Haryana Utsav

हरियाणा में भाजपा विधायक को बम से उड़ाने की धमकी, यासीन मलिक का नाम आया सामने

Haryana Utsav
error: Content is protected !!