ElectionSonipat

प्रत्याशियों की हर चुनावी खर्च गतिविधियों पर होगी पेनी नजर

-हर विधानसभा के लिए नोडल अधिकारी के नेतृत्व में होगी वीडियो ग्राफी
हरियाणा उत्सव, सोनीपत (भंवर सिंह)

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा विधानसभा आम चुनाव में प्रत्याशियों की हर चुनावी गतिविधियों की वीडियोग्राफी होगी और वीडियोग्राफी का भी वीडियो वीविंग टीम द्वारा बारीकी से अवलोकन किया जाएगा। जिला की सभी छ: विधानसभाओं के लिए अलग-अलग वीडियो वीविंग टीम का भी गठन किया है जो वीडियो का बारीकी से अवलोकन करेंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा चुनावी जनसभा-रैलियों व रोड शो आदि का आयोजन किया जाना है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव में होने वाले प्रत्येक खर्च का हिसाब रखा जाएगा और वह चुनावी खर्च में जुड़ेगा। इसी के चलते प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न वीडियो टीमों का गठन किया है तो प्रत्याशियों द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी करेंगी, जिसमें कुर्सी, पंडाल, मंच और वहां पर दिए जाने जलपान आदि की वीडियोग्राफी करेंगी, जिससे खर्च का पता चल सके। उन्होंने बताया कि चुनावी रैली व जनसभा और रोड शो आदि की वीडियोग्राफी का भी बारीकी से अवलोकन किया जाएगा ताकि सभी प्रकार का खर्च का पता चल जाए।

Related posts

हरियाणा: डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन शुरू

Haryana Utsav

पुंहाना नगर पालिका की चेयरपर्सन को बहाल करने की मांग।

Haryana Utsav

पॉलिथीन बैग रखने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई: निगम आयुक्त धमेन्द्र सिंह

Haryana Utsav
error: Content is protected !!