Gohana

कांग्रेस ने ओबीसी प्रकोष्ट के चार हलका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाए।

अजीत कुमार  बरोदा हलके का अध्यक्ष नियक्त।
हरियाणा उत्सव, गोहाना: (भंवर सिंह)
कांग्रेस ने सोनीपत जिले में ओबीसी प्रकोष्ट का विस्तार किया है। जिसमें जिले में चार विधानसभाओं के अध्यक्ष और एक जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ट ने अजीत कुमार उर्फ जीता को बरोदा हलके का अध्यक्ष और मुरथल से अंग्रेज को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। अजीत कुमार गांव आहुलाना निवासी है। जिला अध्यक्ष सुशील कुमार कश्यप की अध्यक्षता में चारों अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
सुशील कुमार कश्यप ने कहा कि ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष रमेश सैनी की अध्यक्षता में संगठन को मजबूत किया जाएगा। सोनीपत जिले में ओबीसी प्रकोष्ट की पूरी टीम तैयार की जाएगी। बरोदा हलका से अजीत कुमार उर्फ जीता, गन्नौर से सुरेश, राई से सतीश कुमार, खरखोदा से प्रवीन और मुरथल से अंग्रेज को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
अजीत कुमार ने कहा कि उन्हें बरोदा हलके का अध्यक्ष बनाया है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव, प्रदेश अध्यक्ष रमेश सैनी, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार कश्यप का अभार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान व कमेरे वर्ग का कल्याण किया है। इसके लिए बहुत सारी योजनाए भी बना रखी हैं। गांव में गरीब लोगों को सो-सो गज के प्लोट भी दिए हैं। इस मौके पर जींद जिले के ओबीसी के अध्यक्ष कृष्ण वर्मा, अंकुर नरवाल, मिस्त्री कृष्ण, रमेश आदि मौजूद रहे।

Related posts

भविष्य में दलितों का आरक्षण भी छीना जा सकता है- अहलावत

Haryana Utsav

पिछडा वर्ग ए को पंचायतों में आरक्षण देने पर जताया आभार।

Haryana Utsav

आहुलाना पैक्स में चोरी, तीन ताले तोड़कर दिया चोरी को अंजाम

Haryana Utsav
error: Content is protected !!