ElectionGohana

रमेश पृरुथी ने मात्र 14 वोटों से जीत दर्ज की, वार्ड 23 में जगदीश राय ने भी 15 वोटों से जीत दर्ज की।

फोटो-जीत के बाद परिवार व समर्थकों के साथ खुशी मनाते हुए रमेश पृरुथी।

-गौरव सतीजा और रमेश पृरुथी में रहा रोमांचक मुक्काबला
हरियाणा उत्सव, गोहाना: अमित सभरवाल

गोहाना नगर परिषद में करीब 46955 मतदाता हैं। जिसमें करीब 33279 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 23 वार्डों से पार्षद चुने गए। वार्ड 12 से रमेश पृरुथी ने मात्र 14 वोटों से जीत दर्ज की है। इस वार्ड में सबसे अधिक चकित करने वाला मुक्काबला रहा है।
मुख्य बाजार में जनकपुरा गट के आसपास का क्षेत्र वार्ड 12 में आता है। इससे पहले यहां से गौरव सजीता की माता नीलम सतीजा पार्षद थी। सतीजा परिवार की इस वार्ड में अच्छी पकड़ मानी जा रही थी। इस वार्ड में गौरव सतीजा और रमेश पृरुथी के बीच मुक्काबला रोमांचित रहा। रमेश पृरुथी ने गौरव सतीजा को मात्र 14 वोटों से प्राजित कर दिया। रमेश पृरुथी 891 वोट प्राप्त किए। गौरव सतीजा ने 877 वोट प्राप्त किए। मतदान और मतगणना के समय दोनों प्रत्याशियों के दिलों धड़कन तेजी से धडकती रही। आखीर में रमेश पृरुथी ने 14 वोटों से बाजी मार ली। गौरव सतीजा को अगले पांच साल तक 14 वोट कम मिलने का मलाल रहेगा।

-सामान्य वार्ड में एससी प्रत्याशी जगदीश राय ने भी 15 वोटों से जीत दर्ज की।
हरियाणा उत्सव, गोहाना, अनिल खत्री

वार्ड 23 में भी मुकाबला रोमांचित रहा। यहां पर जगदीश राय ने भी मात्र 15 वोटों से जीत प्राप्त की। वार्ड 23 सामान्य वार्ड है, यहां पर जगदीश राय ने परमवीर को 15 वोटों से हराकर जीत प्राप्त की है।
वार्ड 23 में जगदीश राय और परमवीर में काटे का मुक्काबला रहा। जगदीश राय एससी समाज से आते हैं और परमवीर सामान्य श्रेणी से आते हैंं। जगदीश राय इससे पहले भी इसी वार्ड से पार्षद रहे हैं। वार्ड के लोगों ने उनके द्वारा कराए गऐ विकास कार्यों पर दोबरा मोहर लगा दी। वार्ड 23 में करीब 1843 वोट हैं, जिसमें से जगदीश राय ने करीब 551 वोट और परमवीर ने करीब 536 वोट प्राप्त किए। दोनों प्रत्याशियों ने बहुत ही शालीनता और शांति से चुनाव खेला है। चुनाव लडना नहीं खेलना होता है। जनता के प्रतिनिधि को चुनने के लिए चुनाव प्रक्रिया होती है। जिससे हम चुनाव खेल कहते हैं। चुनाव के खेल को समझदार लोग खेलते हैं।

Related posts

Kharkhoda Vidhansabha ka Result

Haryana Utsav

Sports: पैरामाउंट स्कूल की छात्राओं ने लगाई सबसे लंबी छलांग

Haryana Utsav

Ahulana Mill: सांसद रमेश कौशिक ने कहा हरियाणा में सबसे ज्यादा गन्ने के भाव

Haryana Utsav
error: Content is protected !!